Reet news today


 एक तरफ शिक्षकों के पद रिक्त हैं और दूसरी तरफ पद बढ़ाने की मांग हो रही है तथा योग्य अभ्यर्थी संघर्ष कर रहे हैं । फिर ऐसा क्या कारण है कि सरकार पद बढ़ाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है ‌। क्या विद्यार्थियों ने यही दिन देखने के लिए पढाई की है और पढ रहे हैं उनको क्या मैसेज मिल रहा है । 

    इस संघर्ष में अभ्यर्थियों का भला हो या ना हो पर सरकार का तो अवश्य हो रहा है । अगर भर्ती को 2021 में ही सम्पूर्ण कर देते तो 2022 में एक और भर्ती लानी पड़ती लेकिन अब इसमें थोड़े बहुत पद बढाकर बेरोजगारों को संतुष्ट करने का प्रयास किया जाएगा । 

    सरकार चाहे किसी की हो पर अभ्यर्थियों की परेशानी खत्म नहीं हो रही । 

  आप भी अपने विचार कमेंट रखें । 

अच्छे विचार लेख में प्रकाशित किए जाएंगे