Ghar baithe paise kaise kamaye 2022 | घर बैठे रोजगार के तरीके 2022 | घर बैठे पैसे कैसे कमाएं 

Ghar baithe paise kaise kamaye

यार घर से दूर जाकर पैसे तो कमा लेते हैं पर वो किस काम के ? घर वालों के साथ दो वक्त गुजारने की फुर्सत ही नहीं मिलती है । ऐसा क्या किया जाए जिससे घर बैठे ही पैसे कमा सकते हैं ताकि परिवार के साथ जिंदगी जीने का आंनद ले सकें । दोस्तों क्या आपके दिमाग में कभी ऐसे विचार आते हैं क्या ? अगर हां तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़िए क्योंकि मैं आपको बताने वाला हूं कि किस तरह से अपने घर बैठे ही पैसे कमा सकते हैं । 

      दोस्तों वर्तमान में पैसे कमाने के तरीके दो प्रकार के हैं - ऑफलाइन और ऑनलाइन । पहले आपको यह तय करना है कि आप किस तरह से कमाई करना चाहते हैं । इस पोस्ट में हम दोनों ही तरीकों के बारे में बात करेंगे। आप को जो पसंद आए उन्हें अपना सकते हैं । 

घर बैठे ऑनलाइन पैसा कमाना -

   दोस्तों पहले हम बात करते हैं कि घर बैठे ऑनलाइन पैसे कैसे कमा सकते हैं ? इसमें अगर आप बिना इन्वेस्टमेंट (निवेश) या खर्चा किए कमाई करना चाहते हैं तो इसका अलग तरीका है और अगर थोड़ा बहुत इन्वेस्टमेंट (निवेश) या खर्चा करके पैसा कमाना चाहते हैं तो इसका अलग तरीका है । हम दोनों के ही बारे में बात करेंगे ।

 बिना इन्वेस्टमेंट के पैसे कमाएं -

     बिना कोई खर्चा किए घर बैठे पैसे कमाने के निम्नलिखित तरीके है - 


1. YouTube - 

दोस्तों लोग घर बैठे मोबाईल में यूट्यूब के माध्यम से लाखों रुपए कमा रहे हैं । अगर आप भी यूट्यूब पर वीडियो बना सकते हैं तो यह आपके लिए घर बैठे पैसे कमाने का सबसे आसान और उपयोगी प्लेटफार्म है । यूट्यूब पर एक चैनल बनाकर उसमें नियमित वीडियो अपलोड करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं । 

2. Website - दोस्तों अगर वीडियो नहीं बना सकते लेकिन लिखनें या टाईप करने में माहिर हैं तो आपके लिए वेबसाइट सबसे बेहतरीन प्लेटफार्म है । यहां पर आप ब्लॉगर के माध्यम से फ्री में वेबसाइट बनाकर पैसे कमा सकते हैं । 

3. Podcast - अगर आप न तो वीडियो बनाना चाहते हैं और न ही लिखना तो आपके लिए podcast सबसे अच्छा तरीका है । यहां पर आप केवल ध्वनि रिकार्डिंग के माध्यम से पैसे कमा सकते हैं लेकिन इसकी कमाई यूट्यूब और वेबसाइट की तुलना में कम होगी । 


 इन्वेस्टमेंट करके पैसे कमाएं - 

दोस्तों अगर आप कोई इन्वेस्टमेंट करके पैसे कमाने चाहते हैं तो आपको शेयर मार्केट की तरफ रूख करना चाहिए लेकिन इसके लिए पहले आपको शेयर मार्केट की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करनी चाहिए । 

     शेयर मार्केट के अलावा ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट करने के बहुत सारे तरीके है जिसके बारे में आपको जल्द ही जानकारी दी जाएगी । 

 ऑफलाइन पैसा कमाना - 

घर बैठे ऑफलाइन पैसा कमाने के निम्नलिखित तरीके हैं -

1. छोटे उद्योग

2. पशुपालन

3. कृषि

4. दूकान लगाना आदि । 


इसके अलावा और भी पारम्परिक और नवीन कार्य है जिसके माध्यम से आप घर बैठे पैसे कमा सकते हैं । इसके बारे में जल्द ही जानकारी अपडेट कर दी जाएगी ।


  दोस्तों कमेंट बॉक्स में इस पोस्ट के बारे में फीडबैक अवश्य दें

 धन्यवाद 🙏🏻