Happy New year

नए साल का जश्न मनाए या ना मनाएं ?

 दोस्तों हमारी अधिकांश दिनचर्या अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार चलती है यहां तक कि हमारी 24 घंटे वाली घड़ी भी अंग्रेजी कैलेंडर का हिस्सा है । अगर बहिष्कार करना है तो पूरे कैलेंडर का कीजिए और 2022 का कैलेंडर मत खरीदिए । 

    अधिकांश लोग ऐसे हैं जिन्हें विक्रम संवत के महीनों के नाम भी क्रम से याद नहीं है । 

  बेशक हमें हमारे कैलेंडर और हमारी संस्कृति पर गर्व है लेकिन यह भी सच्चाई है कि केवल एक दिन बहिष्कार से कुछ नहीं होने वाला । अगर हम इस कैलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो फिर विरोध किस बात का । हम जितना चैनल प्रतिपदा का जश्न नहीं मनाते उससे अधिक इस नववर्ष का विरोध कर रहे हैं । हमारा पहनावा भी अंग्रेजी हो रहा है । अंग्रेजी भाषा के बिना हम बैंक बैलेंस भी नहीं देख सकते । इस कैलेंडर की हमारे जीवन में उपयोगिता है इसलिए जश्न मनाओ या मत मनाओ लेकिन विरोध तो मत करो । कौन मना कर रहा है हम चैत्र प्रतिपदा का भी जश्न धूमधाम से  मनाएंगे ... 

    आपके विचार कमेंट में अवश्य बताएं